अरज सुनो हमार.. 'हीरो' का लगा दो बेड़ा पार
अतिथिया शेट्टी को लांच करने का जिम्मा उठाया है अभिनेता सलमान खान, जिनके निर्माण में अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म हीरो की रीमेक बनने जा रही है। सलमान खान ने इसके लिए सुभाष घई से फिल्म के राईट्स खरीद लिये है।
सूरज, अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल गए थे
फिल्म हीरो के रीमेक में हिरोईन अतिथिया शेट्टी हैं तो हीरो के नायक आदित्य पंचोली के विवादित बेटे सूरज पंचोली हैं। दोनों ही की यह पहली फिल्म है जिसके लिए सुनील शेट्टी ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं।
Pics: सुनील शेट्टी
गौरतलब है कि सूरज, अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल गए थे। जमानत पर रिहा हुए सूरज को सलमान खान सफलता पूर्वक लांच करने में जुटे हुए हैं।
सूरज की तारीफ करते हुए सुनील ने कहा, "मैं पूरी तरह से सूरज का समर्थन करता हूं और मैं जानता हूं कि वह लाजवाब हैं..लोग तो सिर्फ ऐसे लांच का सपना देख सकते हैं। मैं चाहता हूं कि फिल्म अच्छा व्यवसाय करे ताकि बच्चे खुश हों।"
सुनील 'धड़कन', 'हलचल' और 'हेराफेरी' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वह कहते हैं कि उन्हें कभी फिल्म रिलीज के दिन यानी शुक्रवार से डर नहीं लगा। उन्होंने कहा, "मैं कभी शुक्रवार से नहीं डरता था..मैंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि मैं आर्थिक रूप से सुरक्षित रहूं।" लेकिन अब बच्ची फिल्मों में आ रही हैं तो थोड़ा सा नर्वस हूं।


Click it and Unblock the Notifications












