ALERT: आ रही है सेक्स-कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'.. कई सिनेमाघरों ने हटेगी 'सुल्तान'!

By Neeti

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' आज भी सिनेमाघरों में धमाका मचा रही है। लेकिन अफसोस फिल्म को अब कुछ स्क्रीन छोड़नी पड़ेगी। दरअसल इस शुक्रवार पॉपुलर सेक्स- कॉमेडी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज होने वाली है। फिल्म के ऑनलाइन लीक हो जाने की वजह से फिल्म के मेकर्स को रिलीज डेट एक हफ्ते प्रीपोंड करना पड़ा।

Great Grand Masti

पहले ग्रेट ग्रैंड मस्ती 22 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म 15 जुलाई को ही आपके सामने होगी। बहरहाल, फिल्म के साथ सबसे बड़ी मुश्किल यह थी कि सुल्तान के बीच उन्हें स्क्रीन मिल पाए।

''मैंने सलमान खान से भीख मांगी कि मेरी फिल्म कर ले....''

लिहाजा, फिल्म के मेकर्स ने सुल्तान के प्रोड्यूर्स और यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा से मीटिंग की। जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने हामी भर दी कि ग्रेट ग्रैंड मस्ती सुल्तान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती है। यानि की अब सुल्तान के पास मल्टीप्लेक्सेस की कुछ ही स्क्रीन रह जाएगी। लेकिन कोई शक नहीं कि इससे सुल्तान की रिकॉर्ड पर कोई असर पड़ेगा।

भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'सुल्तान' ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड!

बता दें, ग्रेट ग्रैंड मस्ती से भी काफी उम्मीदें की जा रही हैं। फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी ने मुख्य किरदार निभाया है। याद दिला दें, मस्ती फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म ग्रैंड मस्ती ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X