''सुल्तान' पहले 'दंगल' थी.. 4 साल पहले ही FINAL थे सलमान खान और सुल्तान....''
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज को तैयार है, ऐसे में जब निर्देशक अली अब्बास जफर से जब सुल्तान- दगंल के बीच कॉमन होने की बात की गई तो उन्होंने सीधे सीधे कहा- मुझे पता भी नहीं था कि दंगल जैसी कोई फिल्म बन रही है। सुल्तान की कहानी मैंने 4 साल पहले यानि की 2012 में ही लिख ली थी।
इतना ही नहीं, बल्कि अली अब्बास जफर ने कहा कि सुल्तान का नाम पहले 'दंगल' ही रखा गया था। सुल्तान के पहले 10 पेज जो मैंने आदित्य चोपड़ा को भेजे थे, उसे दंगल टाइटल ही दिया गया था।
[SHOCK: 'सुल्तान' ट्रेलर ने उड़ा दी इस 'सुपरस्टार' की नींद.. ]
लेकिन फिर इसका नाम बदलकर सुल्तान रख दिया गया क्योंकि फिल्म के किरदार का नाम 'सुल्तान' है। यहां तक की फिल्म की टाइटल भी हमने नहीं रखी है, यह नाम रमेश तौरानी ने दिया है।
अली अब्बास जफर ने कहा कि जब मुझे पता चला था कि महावीर फोगट पर फिल्म बन रही है तो मैंने दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी से भी बात की थी, कि दोनों फिल्मों की कहानी डिस्कस कर लेते हैं। हम दोनों को पता है कि हमारी कहानी एक जैसी नहीं है।
बहरहाल, देखते हैं फिर.. सुल्तान को लेकर आमिर को क्यों है टेंशन-


Click it and Unblock the Notifications



