ना अक्षय कुमार, ना अजय देवगन- 'सुहेलदेव' के लिए मेकर्स ने नहीं किया एक्टर्स को अप्रोच, दिया बयान

लंबे दिनों से चर्चा थी कि अमीष त्रिपाठी की चर्चित किताब 'सुहेवदेव' पर फिल्म बनाया जा रहा है। इस फिल्म से लगातार अक्षय कुमार और अजय देवगन का नाम जोड़ा जा रहा था। फिर बताया गया कि दोनों ही अभिनेताओं ने फिल्म रिजेक्ट कर दी। बहरहाल, फिल्म के कास्टिंग को लेकर अब मेकर्स ने आधिकारिक बयान रिलीज किया है और कहा कि, अभी तक उन्होंने किसी अभिनेता को अप्रोच नहीं किया है।

सुहेलदेव के निर्माता, Wakaoo Films, Casa Media और Immortal Studios ने बयान रिलीज किया है- "सुहेल देव एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। यह हमारे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है क्योंकि हम भारत के एक महान योद्धा की कहानी पेश करने वाले हैं।"

Suheldev

उन्होंने आगे लिखा- "इस समय किताब को स्क्रीनप्ले में तब्दील किया जा रहा है। एक बार जब कहानी लॉक कर दी जाएगी, उसके बाद हम कास्टिंग प्रोसेस शुरू करेंगे। अभी तक हमने किसी अभिनेता को अप्रोच नहीं किया है और स्क्रिप्ट पूरी होने से पहले किसी अभिनेता से बात करना भी गलत होगा। जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सुहेवदेव एक ऐसी कहानी है, जिस पर हर भारतीय गर्व करेगा। लिहाजा, जैसे ही कहानी और एक्टर्स फाइनल होंगे, हम फिल्म की शानदार घोषणा करेंगे।"

अक्षय कुमार ने बढ़ाई फीस, बने बॉलीवुड के सबसे मंहगे सुपरस्टार- आंकड़े जानकर हैरान रह जाएंगे!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X