अक्षय कुमार ने बढ़ाई फीस, बने बॉलीवुड के सबसे मंहगे सुपरस्टार- आंकड़े जानकर हैरान रह जाएंगे!
पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे मुनाफेदार अभिनेता के तौर पर सामने आए हैं। वह निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं। लिहाजा, उनकी आने वाली फिल्मों लिस्ट भी उतनी ही लंबी है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने अपनी फीस 100 करोड़ से बढ़ाकर 135 करोड़ कर दी है। वह भारत के सबसे मंहगे स्टार बन चुके हैं।
लॉकडाउन से पहले अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 99 करोड़ तक की फीस लेते थे। फिर उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 117 करोड़ कर दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ती डिमांड के साथ अक्षय कुमार ने साल 2022 की फिल्मों में काम करने के लिए अपनी फीस 135 करोड़ रुपये कर दी है।

2020 में अक्षय कुमार की एक फिल्म रिलीज हुई, 'लक्ष्मी'.. जिसे काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन इससे अक्षय कुमार के मार्केट को कोई फर्क नहीं पहुंचा है। 2021 और 2022 तक के लिए उनके पास 8 फिल्मों लंबी लाइन लगी है।
इरफान खान की आखिरी फिल्म 2021 में थियेटरों में होगी रिलीज- The Song of Scorpions की घोषणा


Click it and Unblock the Notifications











