इरफान खान की आखिरी फिल्म 2021 में थियेटरों में होगी रिलीज- The Song of Scorpions की घोषणा
दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने इस साल दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका जाना जहां फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था, वहीं उनके चाहने वाले अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का निधन हो गया। लेकिन अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का आखिरी मौका फैंस को मिलने वाला है।
इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' 2021 में थियेटर में रिलीज होने वाली है। अनूप सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फ़िल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है। पैनारोमा स्पॉटलाइट और 70एमएम टॉकीज ने इसे प्रस्तुत किया है।

इस फिल्म को पहली बार 2017 में 70वें लोकार्नो फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। लिहाजा, 'अंग्रेजी मीडियम' को इरफान की आखिरी फिल्म मानी जा रही थी। लेकिन अब 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' को भी सिनेमाघर में रिलीज करने का प्लान कर लिया गया है। फिल्म का पोस्ट भी रिलीज कर दिया गया।
जाहिर है फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद इमोशनल और उत्साहित हैं। राजस्थानी पृष्ठभूमि में बनी फ़िल्म स्विस-फ्रेंच-सिंगापुरियन प्रोडक्शन है। 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' में इरफ़ान के साथ ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफ्तेह फरहानी और बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी जैसलमेर में प्रचलिक एक लोक आस्था पर आधारित है, जिसके मुताबिक बिच्छू के डंक से इंसान की 24 घंटे के भीतर मौत हो जाती है, लेकिन उसे स्कॉर्पियन सिंगर के गाने से बचाया जा सकता है। कहानी स्कॉर्पियन सिंगर नूरान के इर्द-गिर्द घूमती है।


Click it and Unblock the Notifications











