'विषकन्या रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करके पूछताछ करनी चाहिए'- सुब्रमण्यम स्वामी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कुछ लोग लगातार उनके परिवार के साथ खड़े हैं और लगातार ट्वीट्स की बरसात कर रहे हैं। कंगना रनौत के अलावा बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार ट्वीट्स कर रहे हैं और रिया चक्रवर्ती को निशाने पर लिए हुए हैं। बता दें कि उन्होने पहले भी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई सारी बातें लिखी हैं और काफी खरी खोटी भी सुनाई है। उन्होने लगातार मांग की है कि उनको जल्दी जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाए क्योंक वो विषकन्या हैं।
एक बार फिर से हालिया ट्वीट में उन्होने रिया चक्रवर्ती को विषकन्या बोला है। सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा है कि.. "विषकन्या रिया चक्रवर्ती पूछताछ करके सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग देने और मर्डर की गुत्थी को आसानी से सुलझाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए उसे कस्टडी में रखकर पूछताछ करना जरूरी है। इसका सीधा मतलब इस बात से है कि उसे जल्द गिरफ्तार भी किया जा सकता है। ड्रग्स के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाना राष्ट्रहित में बहुत जरूरी है।"
मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, इनकी सुरक्षा नहीं चाहिए- कंगना रनौत


Click it and Unblock the Notifications











