मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, इनकी सुरक्षा नहीं चाहिए- कंगना रनौत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार कंगना रनौत एक के बाद कई कई ट्वीट्स कर रही हैं और इस पर अपना रिएक्शन दे रही हैं। इस समय खबर आ रही है कि उन्होने मुंबई पुलिस को लेकर एक ऐसी बात बोली है जो कि चर्चा में चल रही है। गौरतलब है कि जब से सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आई है तब से कंगना रनौत ने एक के बाद कई ट्वीट्स बॉलीवुड ड्रग्स माफिया को लेकर किए हैं।
इसके बाद बीजेपी के एक नेता राम कदम ने ठाकरे सरकार से गुहार लगाई थी कि वो कंगना रनौत के लिए पुलिस की सुरक्षा प्रदान करें। हालांकि इसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि.. उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे तो ले सकती हैं। कंगना रनौत ने बड़ी बात बोलते हुए कहा था कि उनको मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।
पूछताछ के दौरान भड़क गईं रिया चक्रवर्ती, सीबीआई अधिकारी ने ऐसे की बोलती बंद!


Click it and Unblock the Notifications











