पूछताछ के दौरान भड़क गईं रिया चक्रवर्ती, सीबीआई अधिकारी ने ऐसे की बोलती बंद!
सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती को उनके परिवार ने मुख्य आरोपी बनाया है और उनका कहना है कि अभिनेत्री के कारण है ये सब हुआ है। गौरतलब है कि इस मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है और अभिनेत्री से हाल ही में काफी लंबी बातचीत हुई है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती से हाल ही में रविवार सीबीआई ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ की थी जिसके बाद कई खबरें सामने आई हैं।
पता चला है कि रिया चक्रवर्ती ने इस दौरान कई सवालों के जवाब देने में आनाकानी की और उनको इग्नोर करना चाहा। इसके अलावा जो सबसे बड़ी खबर है वो ये है कि रिया चक्रवर्ती पूछताछ के दौरान भड़क गईं थीं। हालांकि अधिकारी ने उनको उसी समय मुंहतोड़ जवाब दे दिया था। खबरों की मानें तो रिया से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किए गए थे तो उन्होने अधिकारियों पर चिल्लाना शुरु कर दिया था और गुस्सा होते हुए कहा था कि वो बेकसूर हैं और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।
रिया चक्रवर्ती ने अंकिता लोखंडे को कहा सुशांत की विधवा? मिला मुंहतोड़ जवाब!


Click it and Unblock the Notifications











