'मुन्ना भाई चले दिल्ली' की कमान सुभाष कपूर के हाथ में
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मु्न्ना भाई के सीक्वेल को इस बार राजकुमार हिरानी नहीं बल्कि सुभाष कपूर निर्देशित करेंगे। इस बात की जानकारी निर्माता विधु निवोद चोपड़ा ने दी। विधु ने कहा कि हम सुभाष की फिल्म 'जॉली एलएलबी' से काफी प्रभावित है इसलिए हमने 'मुन्ना भाई चले दिल्ली' की कमान सुभाष कपूर के हाथ में दी है।
वैसे सुभाष इससे पहले हिट फिल्म फंस गये रे ओबामा बना चुके हैं। मालूम हो कि राजकुमार हिरानी की पिछली दोनों फिल्में मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई सुपरडूपर हिट थीं।
दोनों ही फिल्मों 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' (2003) और 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006) ने बॉक्सऑफिस रिकार्ड तोड़ दिया था। ऐसे में तीसरे सीक्वेल से इस बार भी लोग कमाल की उम्मीद ही कर रहे हैं।दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त, मुन्ना नाम के एक गुंडे की भूमिका में थे जबकि अरशद वारसी ने सर्किट नाम से उनके साथी का किरदार निभाया था। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' (2003) में अभिनेत्री ग्रेसी सिंह थी तो वहीं 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006) में हिरोईन का किरदार विद्या बालन ने निभाया था।'मुन्ना भाई चले दिल्ली' की हिरोईन अभी तय नहीं है जबकि अहम रोल बोमेन ईरानी निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
