मुन्ना-सर्किट की जोड़ी फिर चमकेगी पर्दे पर
एक बार फिर से आप सभी लोग हंसने और मस्ती में झूमने के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि एक बार फिर से आप सबको हंसाने के लिए मुन्ना-सर्किट की जोड़ी आ रही है। राजकुमार हिरानी फिर से आपके सामने मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर आने वाले हैं। मालूम हो कि हिरानी की पिछली दोनों फिल्में मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई सुपरडूपर हिट थीं।
दोनों ही फिल्मों 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' (2003) और 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006) ने बॉक्सऑफिस रिकार्ड तोड़ दिया था। ऐसे में राजकुमार हिरानी से इस बार भी लोग कमाल की उम्मीद ही कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त, मुन्ना नाम के एक गुंडे की भूमिका में थे जबकि अरशद वारसी ने सर्किट नाम से उनके साथी का किरदार निभाया था.

लोगों को लगने लगा कि संजू बाबा भी एक अच्छे इंसान है। उनके भले ही कुछ कर्म बुरे रहे हों लेकिन वो आदमी अच्छे हैं। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजकुमार हिरानी इस बार की फिल्म से अपना हैट्रिक पूरा कर पाते हैं कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications