इंतजार खत्म ..और सामने आयी घई की 'कांची'
'कांची' फिल्म में नया चेहरा कार्तिक तिवारी और मिष्ठी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संगीत से परिपूर्ण इस फिल्म में ऋषि कपूर और मिथुन चक्रबर्ती सरीखे दिग्गज अभिनेता भी हैं। इस बार घई को फिल्म के प्रदर्शन की कोई जल्दी नहीं है, जैसा कि उन्होंने पिछली बार फिल्म 'युवराज' के समय किया था। घई ने इससे पहले कहा था कि वह 'कांची' को आराम से प्रदर्शित करने वाले हैं।
Did You Know: सुभाष घई को 'M' डिस्कवर कहा जाता है
फिल्म के ट्रेलर लांचिग के मौके पर फिल्ममेकर इम्तियाज अली भी पहुंचे थे जिन्होंने इस मौके पर कहा कि वह स्वीकारते हैं कि उनकी फिल्में विशेषकर हाल में रिलीज हुई 'हाईवे' फिल्मोद्योग के 'शोमैन सुभाष घई' से प्रभावित है। फिल्मकार ने यहां पत्रकारों को बताया, "मुझे नहीं लगता कि भारतीय फिल्म जगत में कोई निर्देशक उनके जितना सफल रहा है। मैं खुद भी 'हीरो' फिल्म को 25 बार सिनेमाघर में देख चुका हूं। आप मेरी हालिया फिल्म 'हाईवे' में इसकी छाप देख सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैंने इन सज्जन पुरुष से बहुत कुछ सीखा है। यह बताना मुश्किल है कि उन्होंने मेरे आगे बढ़ने और मेरी फिल्म के निर्माण में कितना योगदान दिया है।"
Did You Know: सुभाष घई फिल्म 'कांची' से जिस अभिनेत्री को लेकर लोगों के सामने आ रहे हैं। उसका नाम मिष्टी है यानी कि उनका नाम भी 'एम' से यानी 'म' से शुरू होता है। सुभाष घई ने अभी तक जितनी भी अभिनेत्रियों को फिल्मी पर्दे पर लोगों के सामने पेश किया है उन सभी का नाम 'म' अक्षर से ही शुरू होता है। फिल्म हीरो से मीनाक्षी शेषाद्री, राम लखन से माधुरी दीक्षित, सौदागर से मनीषा कोईराला और परदेश से महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में ऐसा धमाल मचाया जो हर किसी के बस में नहीं होता। इसलिए सुभाष घई को 'M' डिस्कवर कहा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












