सुभाष घई और 'M' पुराना याराना है...
फिल्मी दुनिया के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई लंबे अरसे के बाद फिल्म निर्माण में वापसी कर रहे हैं। भले ही उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा हो लेकिन आज भी लोग सुभाष घई की फिल्मों का इंतजार करते हैं। खबर है कि बहुत जल्द सुभाष घई एक नयी फिल्म 'कांची' के साथ लोगों के बीच आने वाले हैं। इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी बहुत ज्यादा हो रही है क्योंकि एक बार फिर से सुभाष घई एक नया चेहरा लोगों के सामने लेकर आ रहे हैं और वो है बंगाली अभिनेत्री 'मिष्टी'।
चर्चा इस बात की है कि सुभाष घई जिस अभिनेत्री को लेकर लोगों के सामने आ रहे हैं। उसका नाम भी 'एम' से यानी 'म' से शुरू होता है। सुभाष घई ने अभी तक जितनी भी अभिनेत्रियों को फिल्मी पर्दे पर लोगों के सामने पेश किया है उन सभी का नाम 'म' अक्षर से ही शुरू होता है। फिल्म हीरो से मीनाक्षी शेषाद्री, राम लखन से माधुरी दीक्षित, सौदागर से मनीषा कोईराला और परदेश से महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में ऐसा धमाल मचाया जो हर किसी के बस में नहीं होता।
केवल महिमा चौधरी को छोड़कर तीनों ही अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में छत्र राज किया है। इन सब की सफलता के पीछे केवल सुभाष घई की मेहनत है। इसलिए सबको लगता है कि 'मिष्टी' भी कोई बड़ा कमाल करने वाली हैं। इसलिए लोग बेताबी से फिल्म 'कांची' का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'कांची' 35 करोड़ की फिल्म है। फिल्म की शूटिंग 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी। फिल्म के हीरो कार्तिक तिवारी हैं।
आईये तस्वीरों में दिखाते हैं घई का 'एम' कनेक्शन


Click it and Unblock the Notifications











