हॉरर मूवी से बॉलीवुड में एंट्री लेंगी ब्रिटेन की स्‍टोनमून

By Ajay Mohan

मुंबई। लगान में रशेल शैली, रंग दे में ऐलिस, किसना में एंटोनियो और काइट्स में बारबरा मोरी समेत कई विदेशी बेब्‍स बॉलीवुड फिल्‍मों में अपने जलवे दिखा चुकी हैं। इसी शृंखला में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। वो है ब्रिटेन की गायिका और अभिनेत्री मिली स्‍टोनमून। ये हॉरर मूवी 2 नाइट्स इन सोल वैली से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

उनकी पहली हिंदी फिल्म "2 नाइट्स इन सोल वैली" 28 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में वो रिसर्चर की भूमिका अभिनीत कर रही हैं अपनी पहली ही फिल्म में मिली ने बहुत ही लाजवाब अभिनय किया है। उनके बारे में उनकी पहली फिल्म के निर्देशक हरीश शर्मा कहते हैं,"जब आप यह फिल्म देखेगें तो आप उनकी ख़ूबसूरती के साथ-साथ उनके अभिनय के भी कायल हो जायेगें। आज हमारी हिंदी फिल्मों में अनेकों विदेशी चेहरे नज़र आते हैं अधिकतर तो आयटम नंबर ही कर रहे हैं और स्किन शो भी खुले आम कर रहे हैं। ऐसे समय में मिली ने इस फिल्म में कुछ भी स्किन शो नहीं किया है।"

उन्‍होंने आगे कहा, "मिली ने अभिनय तो उन्होंने शानदार किया ही है साथ में अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया है और म्यूजिक भी खुद ही कंपोज़ किया है। कुछ संवाद अंग्रेजी में और कुछ हिंदी में भी उन्होंने बोले हैं।" मिली अभिनय करती हैं, गाती हैं, गीतकार हैं साथ में कई वाद्य यंत्र भी बजा लेती हैं और भी न जाने क्या-क्या कर लेती हैं वो। अनेकों प्रतिभाओ की धनी ब्रिटेन की इस गोरी को देखिये कुछ नए अंदाज़ में फिल्म "2 नाइट्स इन सोल वैली" में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X