बॉलीवुड फिल्मों में विदेशी बेब्स का जलवा
बेंगलूरु। मेरा नाम जोकर में आपको सरकस में करतब दिखाने वाली विदेशी परी याद होगी, जिस पर राजकपूर का दिल आ जाता है। विदेशी कलाकार की बॉलीवुड में शुरुआत जैसी थी। बाद में कुछ फिल्मों में एक दो अभिनेत्रियां दिखाई दीं और फिर यह चलन बंद हो गया। एक बार फिर यह चलन आया है और इस बार काफी तेजी से। जी हां विदेशी बेब्स को अब आप हर साल किसी न किसी फिल्म में जरूर देखते हैं।
इसका एक कारण यह भी है, कि यहां की फिल्में अब विदेशी सिनेमा घरों में ज्यादा पसंद की जाने लगी हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्मों का प्रमोशन किया जाता है। ऐसे में अगर एक झलक भी विदेशी बाला की हुई, तो फिल्म का हिट होना लगभग तय हो जाता है।
हाल की फिल्मों की बात करें तो लगान, काइट्स, राजनीति और एजेंट विनोद से लेकर यू मी हम तक में आप हॉलीवुड बेब्स को देख सकते हैं।
देखें तस्वीरों में इन विदेशी परियों को जिन्होंने अलग-अलग अंदाज में यहां अपने जलवे बिखेरे-


Click it and Unblock the Notifications











