श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर मारी एंट्री, वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बाद अब खुशी कपूर बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए एकदम तैयार नजर आ रही हैं। वह कई फोटोशूट करवाकर भी सुर्खियों में आ चुकी हैं। इसी राह में एक कदम और बढ़ाते हुए अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट ऑफिशियल हो गया है। बड़ी बहन जाह्नवी की तरह खुशी कपूर को भी इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक मिल गया है।
इंस्टाग्राम हो या ट्विटर सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट काफी मायने रखते हैं। अच्छी फैन फॉलोइंग का अंदाजा भी इस पैमाने पर लगाया जा सकता है तो वहीं स्टार्स की मंहगी कमाई का एक राज सोशल मीडिया भी है।
जब खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एंट्री की तो दूसरे सेलेब्स ने उनका स्वागत किया। साथ ही साथ खुशी कपूर की इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरें भी वायरल होने लगी। यही वजह है कि खुशी कपूर सोशल मीडिया पर फिलहाल छाई हुई हैं। देखिए खुशी कपूर की इंस्टाग्राम की धमाकेदार फोटो।
'मिशन मजनू' से सिद्धार्थ मल्होत्रा का धमाकेदार फर्स्ट लुक,खतरनाक ऑपरेशन को देंगे अंजाम-जासूसी थ्रिलर


Click it and Unblock the Notifications











