'मिशन मजनू' से सिद्धार्थ मल्होत्रा का धमाकेदार फर्स्ट लुक,खतरनाक ऑपरेशन को देंगे अंजाम-जासूसी थ्रिलर
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म मिशन मजनू का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के रोल के बारे में भी फिल्ममेकर्स ने खुलासा कर दिया है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों का समर्थन करने के बाद रोनी स्क्रूवाला, अब निर्माता अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ मिशन मजनू को प्रोड्यूस करने के लिए सहयोग करेंगे।
ये फिल्म जो भारत के सबसे महत्वाकांक्षी गुप्त अभियान पर आधारित है। फिल्म 1970 के दशक में हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और यह पाकिस्तान के दिल में भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी है जिसने हमेशा के लिए दोनों देशों के बीच संबंध बदल दिए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बनेंगे रॉ एजेंट
परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बठेजा द्वारा लिखित थ्रिलर में स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट के रूप में हैं जो मिशन का नेतृत्व करते हैं। इस फिल्म में दो महत्वपूर्ण चीजें हैं - एक दक्षिण की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी और पुरस्कार विजेता विज्ञापन फिल्म निर्माता शांतनु बागची का इस फिल्म से निर्देशन डेब्यूव होगा।
कंगना रनौत ने शेयर की बिकिनी फोटो, बोल्ड अवतार से मचाई इंटरनेट पर सनसनी


Click it and Unblock the Notifications











