..................... Sridevi likely to enter Hollywood soon - Hindi Filmibeat

देवर अनिल की तरह हॉलीवुड जाने की तैयारी में श्रीदेवी

बॉलीवुड की हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी अब हॉलीवुड में जलवे बिखेरनें को बेकरार हैं। इंग्लिश विंग्लिश से धमाकेदार कमबैक करने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में खबर है कि वह अपने देवर की तरह हॉलीवुड जाने की तैयारी कर रही हैं।

खबर है कि हॉलीवुड तारिका मर्ली स्ट्रीप के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं। हॉलीवुड निर्माता जोड़ी जेरेमी वॉल व जेरी लीडर दो अलग दुनियाओं से ताल्लुक रखने वालीं इन तारिकाओं को एक साथ बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीदेवी के प्रबंधक पंकज खरबंदा ने पुष्टि की है कि भूमिका के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं बताया।
उन्होंने कहा, "हां, यह खबर सही है। हम खुश हैं कि इतनी प्रतिष्ठित परियोजना के लिए हमसे संपर्क किया गया। लेकिन अभी इसके संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।"

फिल्म अभी शुरुआती चरण में है लेकिन सूत्रों ने बताया कि इसका शीर्षक 'काउबॉयज एंड इंडियंस' रहा जाएगा व प्रख्यात फिल्मकार रॉबर्ट रेडफोर्ड की 43 वर्षीया बेटी एमी रेडफोर्ड का इसका निर्देशन करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X