'हवाहवाई गर्ल' की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचा बॉलीवुड
बॉलीवुड की हवाहवाई गर्ल श्रीदेवी 13 अगस्त को ही अपने जीवन के 50 साल पूरे कर लिए हैं लेकिन अपनी हॉफ सेंचुरी की पार्टी उन्होंने शनिवार को रखी जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी के आयोजक कर्ता श्रीदेवी के लविंग पति बोनी कपूर थे। इसलिए इस पार्टी में ऑन स्क्रीन हलचल के साथ वो चेहरे भी शामिल थे जो कि ऑफ स्क्रीन कमाल करते हैं।
इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन, ऋषि कपूर, निर्देशक जोड़ी अब्बास और मुस्तान, निर्माता बंटी वालिया, रमेश तौरानी, गिरीश तौरानी, मधुर भंडारकर और राजकुमार संतोषी के साथ-साथ संगीतकार अनु मलिक और बप्पी लाहिड़ी, ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी, उनकी बेटी एशा देओल तल्खानी और उनके पति भरत तल्खानी, जूही चावला और उनके पति जय मेहता, मनोज बाजपेई, विनोद खन्ना, अनिल कपूर भी शामिल थे।
फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था। बोनी कपूर से शादी करने के बाद 1996 से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने 'सदमा', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'जुदाई' जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। वैसे यह पार्टी श्रीदेवी के लिेए थी लेकिन इस पार्टी की सेन्टर ऑफ अटरेकशन उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी रही जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि वह भी बहुत जल्द फिल्मों में आने वाली हैं।
आईये आपको दिखाते हैं श्री देवी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











