कमसिन मल्लिका पर भारी 49 की श्रीदेवी
आज बॉलीवुड की दो हसीनाओं की फिल्म रूपहले पर्दे पर पहुंची है एक हैं बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की इंगलिश विंगलिश और दूसरी है सेक्स बम मल्लिका शेरावत की 'किस्मत लव पैसा दिल्ली'। लेकिन मल्लिका की कामुक अदाएं श्रीदेवी के भारीभरकम अभिनय के सामने फीके पड़ गये हैं। दोनों ही फिल्मो के दर्शकों से जब हमने बात की तो पता चला कि मल्लिका पर आज भी श्रीदेवी ही भारी हैं।
लोगों को इंगलिश विंगलिश काफी पसंद आ रही है। बैंगलोर के एक दर्शक ने वनइंडिया को बताया कि बहुत दिन बाद एक फैमिली फिल्म देखने को मिली है जिसे आप अपने परिवार के साथ बार-बार देखना चाहेंगे। जबकि मल्लिका की फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' के बारे में उसने कहा कि अगर मेरे सामने दोनों फिल्मों के विकल्प हों तो मैं श्रीदेवी की फिल्म इंगलिश विंगलिश को चुनूंगा क्योंकि यह पूरी तरह मनोरंजन वाली फिल्म है जो केवल चेहरे पर मुस्कान लाती है।आपको बता दें कि इंगलिश विंगलिश के निर्देशक गौरी शिंदे हैं और निर्माता आर बाल्की हैं। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जिसे अंग्रेजी नहीं आती है लेकिन वो अपनी मेहनत के बूते पर अपने बच्चों के लिए अंग्रेजी सीखती है।
तो वहीं 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में लंबे अरसे के बाद विवेक ओबराय पर्दे पर लौटे हैं। फिल्म में उनकी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत है यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विवेक ओबराय सड़क छाप मजनू बने हैं जिनका काम केवल लड़कियों को पटाना होता है तो वहीं मल्लिका अपनी पुरानी फिल्मों की तरह इस में भी एक सेक्सी बाला ही बनी हैं जिन्हें सिर्फ बदन दिखाने के लिए फिल्म में रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications












