बिंदु-श्रीसंत ने क्रिकेट को बदनाम किया: दीपिका पादुकोण
इंटरनेशनल बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी दीपिका पादुकोण ने गुरूवार को बैंगलुरू में कहा कि स्पॉट फिक्सिंग की वजह से केवल आईपीएल ही नहीं बल्कि जेंटलमैन गेम की भी बदनामी हुई है।
कुछ लोगों की गलती की वजह से सबको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दीपिका ने स्पाट फिक्सिंग में क्रिकेटर श्रीसंत और बॉलीवुड कलाकार बिंदु दारा सिंह की गिरफ्तारी पर दुख जताते हुए आईपीएल के संदर्भ में यह टिप्पणी की।
दीपिका ने कहा कि उनके पापा के समय में खेल की दुनिया काफी साफ-सुथरी थी लेकिन अफसोस अब ऐसा नहीं हैं। दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए बैंगलोर आयी थीं।
गौरतलब है कि यह जवानी है दीवानी का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है, फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं, फिल्म 31 मई को पर्दे पर पहुंच रही है।
इस फिल्म को रणबीर-दीपिका के लव अफेयर के ही कारण काफी पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म के गानों ने तो लोगों को दीवाना बना दिया है देखते हैं कि फिल्म में रणबीर-दीपिका की जवानी लोगों को दीवानाबना पाती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
