दीपिका के बच्चों के फॉदर नहीं गॉडफादर बनना चाहते हैं रणबीर
भले ही रणबीर-दीपिका कहते फिरे कि उनके और दीपिका के बीच में अब दोस्ताना रिश्ता है लेकिन दोनों की बातें लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं कि दोनों के बीच में दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है। यकीन नहीं होता आपको चलिए हम आपको बताते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो सुनिए एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर ने इच्छा जताई की वह दीपिका पादुकोण के बच्चों के गॉ़डफादर बनना पसंद करेंगे गॉडफॉदर का मतलब है ऐसा व्यक्ति जिसे आप पसंद करते हों और आप चाहेंगे कि बच्चे आपसे सलाह लें।
अब रणबीर दीपिका के बच्चों के फॉदर बनने की जगह गॉडफॉदर क्यों बनना चाहते हैं, यह तो रणबीर ही जानें लेकिन इतना तय है कि रणबीर ने मीडिया वालों को अच्छा-खासा मसाला दे दिया है।
इससे पहले हर इवेंट में दीपिका पादुकोण भी चिल्ला रही हैं कि वह और रणबीर केवल दोस्त हैं लेकिन दोस्त कहकर दीपिका ने उनके सारे राज खोल दिये हैं जैसे कि रणबीर मकड़ी-कॉकरोच से डरते हैं। उन्हें रात में ब्रश करना नहीं पसंद है वगैरह वगैरह ।
मालूम हो कि यह जवानी है दीवानी का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है, फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं, फिल्म 31 मई को पर्दे पर पहुंच रही है।इस फिल्म को रणबीर-दीपिका के लव अफेयर के ही कारण काफी पब्लिसिटी मिल रही है।
आईये आपको दिखाते हैं ये जवानी है दीवानी की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











