हवाई कंपनी स्पाइसजेट ने सोनू सूद को किया सलाम, विमान पर लगाई एक्टर की तस्वीर-सेलेब्स ने भी की तारीफ
अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में मजदूरों और जरूरत मंद लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे। उन्होंने लाखों लोगों की मदद की और प्यार हासिल किया। देशभर में उन्हें इस मदद के लिए सराहा गया तो खूब सम्मान भी मिले। लेकिन अब सोनू सूद को नया सम्मान मिला है जिसे स्पाइस जेट द्वारा दिया गया है।
जी हां, सोनू सूद को घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट ने सेल्यूट करते हुए अपनी कंपनी के स्पाइजेट बोइंग 737 पर एक्टर की बड़ी सी तस्वीर पोस्ट की। सोनू सूद की विमान पर लगी ये तस्वीर दुनिया ने देखी। इन तस्वीरों को सोनू सूद ने शेयर किया जिसके बाद सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख जैसे सितारों ने भी उनकी एक बार फिर से प्रशंसा की।

बड़े से विमान पर सोनू सूद की तस्वीरें देख फैंस फूले नहीं समा रहे। सोनू सूद की मदद का सिलसिला अभी तक जारी है। साथ ही सोनू सूद की तारीफ और उनके किे गए कार्यों को जबरदस्त वाहवाही मिल रही है।
अमिताभ बच्चन vs अभिषेक बच्चन: चेहरे के साथ द बिग बुल की टक्कर, आपस में भिड़ेंगे बाप-बेटे


Click it and Unblock the Notifications