अमिताभ बच्चन vs अभिषेक बच्चन: चेहरे के साथ द बिग बुल की टक्कर, आपस में भिड़ेंगे बाप-बेटे
कोरोना के बाद एक बार फिर सिनेमाघर खुल गए हैं। थिएटर्स में फिल्में रिलीज होना भी शुरू हो गई है। हाल में ही रूही, मुंबई सागा और संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। वहीं ओटीटी पर भी लगातार कई बड़े फिल्में दस्तक दे रही हैं। लेकिन इस बार पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि फैंस को बच्चन vs बच्चन देखने को मिलेगा। जी हां, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है।
दरअसल अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की फिल्म चेहरे 8 अप्रैल 2021 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। वहीं अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल एक दिन बाद ओटीटी डिज्नी हॉटस्टार पर 9 अप्रैल को रिलीज हो रही है। सिर्फ 1 दिन का अंतर के साथ दोनों बाप बेटे की फिल्में आपको दो अलग अलग प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

अब सवाल ये उठता है कि कमाई के मामले में कौन बाजी मारेगा? अभिषेक बच्चन या अमिताभ बच्चन। क्योंकि चेहरे फिल्म और द बिग बुल का हाल में ही ट्रेलर रिलीज हुआ दोनों ही ट्रेलर के रिव्यू भी अच्छे रहे हैं। दोनों में से किसे प्रशंसा मिलती है और कौन शानदार टक्कर देगा, ये तो समय ही बताएगा। खैर जानिए इस साल की क्लैश होने वाली बड़ी फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications











