..................... Special screening Dabangg 2 Without Salman Khan held in Mumbai | स्पेशल स्क्रीनिंग में क्यों नहीं पहुंचे सलमान? - Hindi Filmibeat

स्पेशल स्क्रीनिंग में क्यों नहीं पहुंचे सलमान?

शुक्रवार को दंबग 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग की गयी जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज, समीक्षक और फिल्म की पूरी टीम पहुंची लेकिन फिल्म के असली हीरो सलमान खान ही नही पहुंचे। जिससे सबको हैरानी हुई लेकिन कहा जा रहा है कि सलमान मियां फिल्म की स्क्रीनिंग इसलिए देखने नहीं पहुंचे क्योंकि वो चाहते थे कि फिल्म को देखने के बाद लोग यूं ही उनकी फिल्म में तारीफ ना करें बल्कि सच में महसूस करके तारीफ करें ताकि फिल्म की तारीफ एकदम से सही हो। और शायद उनका सोचना सही भी था।

खैर समीक्षकों के मुताबिक तो फिल्म शानदार है। तरण आदर्श ने कहा है कि फिल्म 'दबंग 2' ' दबंग' से भी अच्छी है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह फिल्म आसानी से सौ करो़ड़ का बिजनेस कर लेगी। फिल्म की असल जान तो सलमान खान है जिनके बारे में सिर्फ यही कहा जा सकता है कि वो बेहतरीन हैं।

खैर इस फिल्म के साथ एक और दिलचस्प बात जुड़ गयी है औऱ वो यह कि फिल्म वैसे तो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है लेकिन 18 दिसंबर को सलमान मियां इसे दिल्ली पुलिस वालों के लिए रिलीज करेंगे इसके जरिये वह शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। सलमान संसद हमले में शहीद पांच पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। सलमान खुद फिल्म में पुलिस वाले के रोल में हैं।

हमेशा ईद पर अपनी फिल्म की रिलीज करवाने वाले सलमान खान की 21 साल बाद कोई फिल्म आ रही है क्रिसमस के मौके पर। 21 साल पहले सलमान की पहली फिल्म 'मैने प्यार किया' प्रदर्शित हुई थी जो कि एक बड़ी हिट थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X