'दबंग 2' के लिए पुलिसवालों को पटा रहे हैं सलमान खान!

सलमान मियां जो ना करें वो कम है, इन दिनों वो पुलिस वालों को मसखा लगा रहे हैं। दरअसल फिल्म 'दबंग 2' में सलमान खान एक पुलिस वाले के किरदार में हैं इसलिए उन्हें लगता है कि अगर पुलिस वाले खुश हो जायेंगे तो उनकी फिल्म जरूर हिट हो जायेगी। अरे हम यह बात इसलिए कह रहे है क्योंकि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 2' को रिलीज करने से पहले उसका एक स्पेशल प्रीमियर करेंगे जो कि होगा दिल्ली पुलिस के लिए।

फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है लेकिन 18 दिसंबर को सलमान मियां इसे दिल्ली पुलिस वालों के लिए रिलीज करेंगे इसके जरिये वह शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। सलमान संसद हमले में शहीद पांच पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।

अब आप ही बताइये कि सलमान खान को अभी तक शहीद पुलिस कर्मियों की याद क्यों नहीं आयी? इसे मसखा-पानी ना कहा जाये तो फिर क्या कहा जाये?

खैर आपको बताते चले कि फिल्म 'दबंग 2' में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज अभिनय कर रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है।

हमेशा ईद पर अपनी फिल्म की रिलीज करवाने वाले सलमान खान की 21 साल बाद कोई फिल्म आ रही है क्रिसमस के मौके पर। 21 साल पहले सलमान की पहली फिल्म 'मैने प्यार किया' प्रदर्शित हुई थी जो कि एक बड़ी हिट थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X