Exclusive- दबंग 2 के सेट पर पांडेजी ने उतरवाई शर्ट!
सलमान खान को बॉलीवुड में दबंग यूं नहीं कहा जाता। इस नाम के पीछे कई वजहें हैं जिनकी वजह से सलमान खान को दबंग सलमान कहकर बुलाया जाता है। अब आप सोच में पड़ गये होंगी कि आखिर वो कौन सी वजह है तो आइये आपको बताये हैं कि सलमान खान के दबंग टाइटल के पीछे क्या क्या वजहें छुपी हुई हैं। बात करते हैं 'दबंग 2' के सेट की जहां सलमान ने हाल ही में अपनी दबंगई दिखाते हुए कुछ सपोर्टिंग डांसर्स को डांट दिया और कुछ की शर्ट उतरवा दी। ऐसा सलमान ने क्यों किया जानने के लिए नीचे नज़र डालिये।
सलमान खान कुछ समय पहले दबंग 2 के सांग पांडेजी की शूटिंग कर रहे थे। गाने की शुरुआत में सलमान को कुछ डांसर्स के हाथों पर चढ़कर आना था और फिर नीचे कूदना था लेकिन सलमान इतने आलसी की कूद ही नहीं रहे थे। एक बार रीटेक हुआ, दूसरी बार हुआ इस तरह करीब 6-7 बार रीटेक होने के बाद भी वो शॉट ओके नहीं हुआ क्योकि सलमान उन डांसर्स के ऊपर से नीचे कूद ही नहीं रहे थे। आखिरकार सलमान को गुस्सा आ गया और वो अपनी गलती मानने की बजाय अपने को-डांसर्स पर भड़क गये।
'दबंग 2' के सेट पर सलमान कई बार सुबह सुबह अपनी बाइक से बिना शर्ट के अपनी बॉडी दिखाते हुए आते। लेकिन सेट पर अगर सलमान को कोई ऐसा बंदा नज़र आता जिसकी बॉडी अच्छी नज़र आ रही हो तो सलमान झट से उससे शर्ट उतारने को कहते। ताकि वो उसकी बॉडी देख सकें। फिर सलमान उस बंदे से ढे़र सारी बातें भी करते। अब सलमान की इस तरह की दबंगई को देख तो कोई भी सलमान को दबंग ही कहेगा। सेट पर तो लोग सलमान की इन आदतों से कई बार थोड़ा नाराज़ भी हो जाते हैं लेकिन पांडेजी अपने दोस्ताना व्यवहार से लोगों का दिल जीत ही लेते हैं। आइये दिखाते हैं आपको 'दबंग 2' में पांडेजी की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications