स्पेशल 26 का बॉक्स ऑफिस रिस्पांस

इस साल की शुरुआत में 8 फरवरी को साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं दो फिल्में 'स्पेशल 26' और 'एबीसीडी' एक साथ रिलीज हुईं। दोनों में से 'स्पेशल 26' से लोगों की आशाएं काफी थीं और ये लोगों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी लेकिन दूसरी तरफ एबीसीडी फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया। स्पेशल 26 को लोगों ने काफी अच्छे कमेंट्स दिये हैं और साथ ही अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और काजल अग्रवार की एक्टिंग भी काफी तारीफ की है। दोनों फिल्मों ने एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से टक्कर दी है। लेकिन इस वक्त बॉक्स ऑफिस की मानें तो स्पेशल छब्बीस एबीसीडी को पीछे छोड़ती नज़र आ रही है।

स्पेशल छब्बीस 8 फरवरी को 1750 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। फिल्म को शुरुआत में बहुत ही खराब रिस्पांस मिला करीब 5-60 प्रतिशत लोग फिल्म के सुबह और दोपहल के शो को देखने सिनेमाहॉल पहुंचे। लेकिन शाम के शो में दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। जैसा कि पहले ही ट्रेड अनालिस्ट बता रहे थे फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 7 करोड़ का बिजनेस किया जो कि बेहतरीन था। फिल्हाल शनिवार के दिन स्पेशल 26 को देखने के लिए दर्शकों की संख्या और भी बढ़ी है। ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने आज सुबह ही ट्वीट किया कि स्पेशल 26 ने आज शनिवार को बहुत अच्छा पिक अप किया है। शाम और रात के शो में और भी ज्यादा भीड़ की आशा की जा रही है।

ट्विटर पर लोगों का कहना है कि स्पेशल 26 एक बेहतरीन फिल्म है और लोगों को ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए। अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग फिल्म में बेहतरीन है। फिल्म में अक्षय कुमार काफी अलग दिखे हैं। और अनुपम खेर की एक्टिंग भी बेहतरीन है। अक्षय कुमार ने फिल्म में ठग की भूमिका निभाई है और अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी ने पुलिस का किरदार निभाया है। फिल्म में जिमी शेरगिल ने भी काफी अच्छी एक्टिंग की है। फिल्हाल देखना है कि एबीसीडी और स्पेशल 26 में से कौन सी फिल्म लोगों को ज़्यादा पसंद आती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X