जरुर देखें स्पेशल 26: ट्विटर रिव्यू

अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म 'स्पेशल 26' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अक्षय कुमार और अनुपम खेर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया गया और साथ ही मनोज बाजपेयी और काजल अग्रवाल भी फिल्म में बेहतरीन लगे हैं। ट्विटर पर भी फिल्म को लेकर लोगों ने कई सारे ट्वीट्स किये हैं और इन सभी ट्वीट्स में फिल्म की सिर्फ तारीफ ही की गयी है। लोगों का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार और अनुपम खेर बेहतरीन हैं और फिल्म देखने लायक है।

कृतिका रावत ने ट्वीट किया "स्पेशल 26 एक स्पेशल फिल्म है। नीरज ने एक बहुत ही खूबसूरत स्क्रिप्ट लिखी है। अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग बेहतरीन है। फिल्म मनोरंजक और सिंपल है।" कार्तिक शिनॉय ने लिखा "अक्षय कुमार को एक अलग अवतार में देखकर काफी अच्छा लगा। अक्षय और अनुपम खेर ने स्पेशल 26 में बेहतरीन काम किया है।" फिल्म देखने लायक है। जे पी सिंह ने लिखा "बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता है कि कोई रियल कहानी इतनी बेहतरीन तरीके से पेश की गयी हो। स्पेशल 26 को देखकर यकीन होता है कि इंडियन सिनेमा अपनी सीमाओं से आगे निकल चुका है।"

जे पी सिंह ने आगे लिखा "स्पेशल 26 आपकी उम्मीदों से भी कई ज्यादा अच्छी फिल्म है। अक्षय कुमार ने खुशी भरी फिल्म बनाकर सबको चकित कर दिया है।" ओमर कुरैशी ने लिखा "स्पेशल 26 एक स्लिक स्टाइलिश फिल्म है जो कि 80 के दशक पर आधारित है। अक्षय कुमार और अनुपम खेर बेहतरीन हैं और मनोज बाजपेयी भी अच्छे हैं। नीरज को बधाई हो।" स्वाती शेट्टी ने लिखा "स्पेशल 26 देखी, द वेड्नेसडे के निर्देशक द्वारा निर्देशित फिल्म बेहतरीन है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग बेहतरीन है।"

ज्ञात हो कि स्पेशल 26 फिल्म 80 के दशक में घटी एक घटना पर आधारित है जब एक ठग ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर खुद को इनकम टैक्स ऑफीसर बता रेड के बहाने एक ज्वैलरी शॉप से लाखों के जेवरात गायब कर दिये थे। स्पेशल 26 में अक्षय कुमार ने ठग की भूमिका निभाई है। फिल्म को पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X