स्पेशल 26- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
इस शुक्रवार 8 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'स्पेशल 26' की दो दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार को अच्छा बिजनेस किया लेकिन जैसा कि ट्रेड एक्सपर्ट का मानना था शनिवार को फिल्म के बिजनेस में और भी इज़ाफा हुआ। अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और काजल अग्रवाल अभिनीत फिल्म स्पेशल 26 में सभी ने बेहतरीन एक्टिंग की है। हालांकि अक्षय कुमार और अनुपम खेर की एक्टिंग को कुछ ज्यादा सराहना मिली है लेकिन मनोज बाजपेयी और जिमी शेरगिल की एक्टिंग भी बेहतरीन है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने आज सुबह ही ट्वीट किया और स्पेशल 26 के दो दिन के बॉक्स ऑफिस बिजनेस के बारे में बताया। तरन आदर्श ने ट्वीट किया भारत में स्पेशल 26 ने शुक्रवार को 7 करोड़ का बिजनेस किया जबकि शनिवार को 9 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर अब तक दो दिनों में फिल्म ने कुल 16 करोड़ का बिजनेस किया है। मल्टीप्लेक्स में फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यूके में फिल्म ने शुक्रवार को 25,964 अमेरिकन डॉलर का और शनिवार को 44,959 डॉलर का बिजनेस किया है। कुल मिलाकर दो दिनों में यूके में फिल्म ने 59.96 लाख का बिजनेस किया है।
ऑस्ट्रेलिया में स्पेशल 26 ने दो दिनों में कुल 30.05 लाख का बिजनेस किया है और न्यूजीलैंड में जहां पर गुरुवार को ही फिल्म रिलीज हो गयी थी तीन दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 11.07 लाख की कमाई की है। कहा जा रहा है कि रविवार को फिल्म के बिजनेस में और भी इज़ाफा होनी की उम्मीद है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है। अक्षय कुमार फिल्म में एक अलग ही अवतार में नज़र आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












