टाईगर श्रॉफ की फिल्म बागी का लाईमलाईट चुरा लेंगे ये सुपरस्टार!
[बॉलीवुड समाचार] टाईगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म बागी में जी जान से लग गए हैं लेकिन फिल्म में उनका लाईमलाईट कोई और ले जाने वाला है। सूत्रों की मानें तो टाईगर की इस फिल्म से एक और साउथ सुपरस्टार अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। टाईगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में दिखेंगे साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू।
सुधीर बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वो प्रेम कथा चित्रम जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके हैं और साउथ में उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन अब उनकी ये एंट्री टाईगर श्रॉफ पर भारी पड़ सकती है। हालांकि सुधीर बाबू ने कहा कि उनके टाईगर के साथ ज़्यादा सीन नहीं हैं।
[VIDEO: टाईगर श्रॉफ आतिफ असलम का ये वीडियो काफी कुछ याद दिलाएगा!]
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में सुधीर टाईगर से भिड़ेंगे। यानि कि फिल्म के विलेन होंगे सुधीर बाबू। हालांकि गजनी में भी आमिर खान के साथ ही प्रकाश राज को लाईमलाईट मिला था। पर टाईगर श्रॉफ केवल एक फिल्म पुराने हैं ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग कहीं सुधीर बाबू चुरा ना लें।


Click it and Unblock the Notifications
