Ooo..टाईगर श्राफ को मिले 50 गार्ड्स..'बागी' में कुछ तो है 'स्पेशल'!
[बॉलीवुड न्यूज] निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियावाला ने अपनी अगली फिल्म 'बागी' में टाईगर श्राफ के लिए 50 सिक्यूरिटी गार्ड्स का इंतजाम किया है। जी हां, बताया जा रहा है कि ये इंतजार टाईगर के लुक को गुप्त रखने के लिए किया गया है। बता दें, फिल्म 'बागी' में टाईगर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

सब्बीर खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 27 मई से फ्लोर पर आ चुकी है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता साजिद ने 50 गार्ड्स भी हायर कर लिए हैं। साजिद, शब्बीक और टाईगर की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी 'हीरोपंती' में अपना कमाल दिखा चुकी है।
'बागी' से अब दर्शकों और बॉलीवुड की उम्मीद काफी बढ़ चुकी है। पता चला है कि इस फिल्म में साजिद टाईगर को बिल्कुल अलग अवतार में पेश करने वाले हैं। टाईगर के लुक पर पर फिल्म में काफी काम किया जा रहा है। लिहाजा, साजिद इसे लीक होने से बचाना चाहते हैं।
टाईगर श्राफ की फैन लिस्ट में जुड़ गया नया नाम..ये एक्ट्रेस हुईं फिदा!
लेकिन सिर्फ टाईगर का लुक ही नहीं, बल्कि फिल्म के सेट को भी एक्ट्रा सुरक्षा दी जा रही है। निर्माता फिल्म की सिक्रेसी को लेकर कोई भी कमी नहीं रखना चाहते हैं। बहरहाल, अब फिल्म में टाईगर और श्रद्धा को किस तरह पेश किया जाएगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

