बड़ी खबर- 'सूर्यवंशी' और '83 द फिल्म' सबसे पहले थिएटर्स में करेंगी धमाका- रिलीज डेट का ऐलान!
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान एक के बाद एक सारी चीजें बंद हो गई थीं और दूसरी इंडस्ट्री के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा था। लेकिन अब एक के बाद एक कई सारी फिल्मों की रिलीज ऐलान हो रहा है। इस समय जो खबर आ रही है वो सुपरस्टार अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के फैंस को लेकर है जोकि खुश होने वाले हैं। खबरों की मानें तो थिएटर्स में सबसे पहले रणवीर सिंह की फिल्म 83 द फिल्म और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी धमाका करने वाली है।
Recommended Video
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इन फिल्मों के थिएटर रिलीज को लेकर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होने लिखा है कि.. 'सूर्यवंशी और 83 द फिल्म सबसे पहले थिएटर्स में रिलीज की जाएंगी। सूर्यवंशी को इस साल दिवाली में और 83 द फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।' उनके इस पोस्ट के बाद लोग काफी खुश हैं और इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'इज्जत और प्यार मांगा नहीं जाता'- हॉटस्टार प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ना बुलाए जाने पर भड़के कुणाल खेमू


Click it and Unblock the Notifications