'इज्जत और प्यार मांगा नहीं जाता'- हॉटस्टार प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ना बुलाए जाने पर भड़के कुणाल खेमू

फैंस काफी समय एक बात को लेकर परेशान थे कि आखिरकार उनके चहीते कलाकारों की आने वाली फिल्म का ऐलान आखिर कब होगा। इसको लेकर चर्चा थी कि कुछ बड़ी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी या फिर थिएटर्स में? हालांकि इस बात को लेकर हाल ही में सारे सवालों के जवाब दे दिए गए हैं और कुछ बड़ी फिल्मों के ऑनलाइन रिलीज की बात सामने आई है। गौरतलब है कि हाल ही में सुपरस्टार अजय देवगन, अक्षय कुमार और वरुण धवन समेत अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लाइव आए थे।

लेकिन इस बात से अभिनेता कुणाल खेमू काफी ज्यादा नाराज हैं और उनका कहना है कि उनको इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं बुलाया गया जबकि उनकी फिल्म लूटकेस भी रिलीज होने वाली है। उन्होने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'इज्जत और प्यार मांगा नहीं कमाया जाता है। कोई ना दे तो उससे हम छोटे नहीं हो जाते हैं। बस खेलने के लिए मैदान बराबर दे दो, छलांग हम भी ऊंची लगा सकते हैं।' उनका ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बड़ी खबर? शूटिंग पर वापस लौंटेंगी एक्ट्रेस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X