आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बड़ी खबर? शूटिंग पर वापस लौंटेंगी एक्ट्रेस!
गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आलिया भट्ट काफी समय से चर्चा में हैं और बड़ी बात ये है कि फिल्म को निर्देशक संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म की शूटिंग आलिया भट्ट के साथ साथ काफी पहले शुरु कर दी थी लेकिन बाद में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसे बंद करना पड़ा था। अब आलिया भट्ट की इस दमदार फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर ये है कि सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से अपनी शूटिंग को पूरी करने के लिए निकलने वाली है। गौरतलब है कि इस फिल्म की करीब 30 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी थी और लगातार काफी तेजी के साथ हो रहा था। हालांकि इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया कि आलिया भट्ट कब से फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली है लेकिन ये जरूर पता चला है कि जल्द ही वो शूटिंग पर पहुंच सकती हैं।
अजय, अक्षय और आलिया भट्ट के लाइव आने को लेकर विद्युत जामवाल ने मारा ताना- सिर्फ 5 लोग योग्य हैं?


Click it and Unblock the Notifications