अजय, अक्षय और आलिया भट्ट के लाइव आने को लेकर विद्युत जामवाल ने मारा ताना- सिर्फ 5 लोग योग्य हैं?
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान हिंदी फिल्म सिनेमा काफी समय बंद रहा है और धीरे धीरे करके इसका काम शुरु किया जा रहा है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो तमाम स्टार्स के फैंस को खुश करने वाली है क्योंकि सोमवार शाम 4.30 बजे कुछ सितारे हॉटस्टार डिज्नी प्लस पर लाइव आने वाले हैं। सामने आ रही खबरों में वरुण धवन, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और अजय देवगन का नाम सामने आ रहा है।
इस पर अभिनेता विद्युत जामवाल ने ताना मारा है.. 'उन्होने लिखा है कि 7 फिल्मों के ऐलान के लिए मात्र 5 लोगों के चुना गया और उनको योग्य माना गया। 2 फिल्में हैं लेकिन कोई बुलावा नहीं है।' जाहिर की वि्द्युत को ये बात बिल्कुल सही नहीं लगी।

पता चला है कि इस सेशल की मेजबानी सुपरस्टार वरुण धवन करेंगे। खबर ये भी है कि इन सितारों का लाइव आने का मकसद सिर्फ ये है कि वो अपनी अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान करने वाले हैं।
गौरतलब है कि इन सभी सितारों की फिल्में आने वाले महीनों में डिज्नी प्लस और हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर OTT रिलीज हो रही हैं। इन फिल्म की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट 'सड़क 2' के लिए, अभिषेक बच्चन 'द बिग बुल', अक्षय कुमार 'लक्ष्मी बम' और अजय देवगन 'भुज' जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications