अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की '83 रिलीज - 'सिनेमाघरों में ही करेंगे ब्लॉकबस्टर धमाका'
इस साल की लगभग सभी फिल्में अब धीरे धीरे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की लक्ष्मीबम से लेकर अजय देवगन की भुज तक.. तमाम फिल्में सीधे ऑनलाइन रिलीज की जा रही हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की '83 को लेकर अफवाहें सामने आ रही थीं। लेकिन मेकर्स ने इससे साफ इंकार किया है।
दोनों फिल्मों के मेकर्स रिलायंस इंटरटेनमेंट ने एक आधिकारिक बयान रिलीज करते हुए कहा है कि फिलहाल फिल्म दिवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए शेड्यूल है।

रिलायंस इंटरटेनमेंट ने लिखा, 'हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हमारी फिल्में 'सूर्यवंशी' दिवाली पर और '83' क्रिसमस पर रिलीज होने तक वर्तमान समय में चल रही सिनेमाघरों की स्थिति में सुधार होगा। हम ये ब्लॉकबस्टर्स दर्शकों के साथ सिनेमाघरों में सेलिब्रेट करने की उम्मीद रखते हैं।'
जाहिर है निर्माता इन बिग बजट फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं.. इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के खासा उत्साह है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर भी ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है।
CBI की पूछताछ में उलझे सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के कुक और हेल्पर- तीनों के बयान अलग अलग!


Click it and Unblock the Notifications