CBI की पूछताछ में उलझे सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के कुक और हेल्पर- तीनों के बयान अलग अलग!
सुशांत सिंह राजपूत केस पर सीबीआई जांच शुरु हो चुकी है। जांच एजेंसी लगातार केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। रविवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम सुशांत के घर पर पहुंची, जब उनके साथ सिद्धार्थ पिठानी, हेल्पर दीपेश सावंत और कुक नीरज भी नजर आए।
सीबीआई ने शनिवार को सुशांत के फ्लैट पर घटना को री-क्रिएट किया था। साथ ही सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के 3 डॉक्टर्स से सवाल-जवाब किए। उसके बाद रविवार को इन तीनों से एक लंबी पूछताछ की गई। 3 घंटे तक तीनों लोगों से 13 और 14 जून की घटना के बारे में सवाल किए गए। और खास बात है कि पूछताछ के दौरान सीबीआई को तीनों ने अलग अलग बयान दिये हैं।

जी हां, तीनों के बयान विरोधाभासी हैं। इस मामले में सीबीआई ने अब तक सिद्धार्थ से तीन बार पूछताछ किया है, जबकि कुक से भी दो बार बयान लिया गया है। बता दें, सुशांत के निधन के वक्त ये तीनों उसी फ्लैट में मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications