सूरज रिहा होकर कोई इंटरव्यू नहीं देगा- आदित्य पंचोली
जिया खान सुसाईड केस के मुख्य आरोपी सूरज पंचोली को आज जेल से वापस घर जाने की इजाजत मिल जाएगी। लेकिन सूरज जेल से निकलने के बाद मीडिया से किसी तरह का कोई इंटरेक्शन नहीं करेंगे ये फैसला है आदित्य पंचोली का। सूरज पंचोली फिल्हाल जेल से छूटने के बाद सीधे अपने घर जाएंगे। उनके पिता आदित्य पंचोली और उनकी मां जरीना वाहब उन्हें लेने जेल जाएंगे लेकिन उनमें से कोई भी मीडिया से किसी तरह का कोई इंटरेक्शन नहीं करेगा। सूरज भी फिल्हाल इस केस को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं करेंगे। हालांकि मीडिया ने अभी से मुबई की आर्थर जेल के बाहर भीड़ लगानी शुरु कर दी है। लेकिन आदित्य पंचोली ने अपनी तरफ से सभी को कह दिया है कि वो और उनका परिवार अभी किसी से बात नहीं करेगा।
सूरज पंचोली जिन्हें पिछले 10 जून को जिया खान के सुसाईड केस के चलते मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मुंबई की आर्थर जेल में रखा था को कल मुबई हाईकोर्ट ने ये कहते हुए जमानत दे दी कि जिया खान के सुसाईड केस में सूरज पंचोली को अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि सूरज पंचोली ने खुद भी इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने जिया खान पर हाथ उठाया था लेकिन सूरज ने कहा कि उन्होंने जिया खान के साथ कभी बद्तमीजी नहीं की। सूरज पंचोली पर जिया खान की मां ने केस दर्ज कराया कि उन्होंने ही उनकी बेटी जिया खान को सुसाईड अटेम्ट करने के लिए उकसाया।
सूरज पंचोली को आज करीब 4-5 बजे शाम को आर्थर जेल से रिहाई मिलेगी लेकिन सूरज पंचोली उसके बाद सीधे घर जाएंगे और मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात या कोई इंटरव्यू नही देंगे। आदित्य पंचोली ने मीडिया को मैसेज देते हुए कहा है कि "हमें कोर्ट का नोटिस मिल गया है और सूरज पंचोली 4 से 5 बजे तक के बीच जेल से घर आएंगे। लेकिन वो मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात नहीं करेंगे ना ही हममें से कोई इंटरव्यू देगा।"


Click it and Unblock the Notifications
