सूरज ने जेल में जो दिन बिताए उनकी भरपाई कौन करेगा!
सूरज पंचोली को हाल ही में हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। लेकिन लोगों का मानना है कि सूरज को बेल तो दे दी गयी है लेकिन बेवजह इतने दिन जो सूरज ने जेल में बिताए हैं उनकी भरपाई कौन करेगा। जिया खान की मौत का दुख सभी को है लेकिन जहां तक बात है सूरज को गुनहगार ठहराने की तो लोगों को नहीं लगता कि सूरज पंचोली इस सुसाईड केस के लिए गुनहगार हैं। लोगों को लगता है कि सूरज पंचोली ने भले ही जिया खान के साथ धोखा किया हो लेकिन उन्हें अकेले जिया खान के सुसाईड के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सूरज पंचोली को इस केस के चलते बेवजह जेल में इतने दिन रखा गया।
जिया खान के सुसाइड केस में सूरज पंचोली को कल जमानत पर छोड़ते हुए कोर्ट ने कहा कि जिया खान ने जिस गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली है उसके लिए सिर्फ सूरज को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जज साधना जाधव ने कहा बेशक यह बहुत दुख की बात है कि जिया खान ने अपनीं जिंदगी खत्म कर ली लेकिन वह (जिया खान) जिस आवेग में रही होगी और उसे (सूरज) को इसके लिए अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सूरज पंचोली को 10 जून को पुलिस ने जिया खान की मां द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट के चलते गिरफ्तार किया गया था और उन्हें कल सुबह ही कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गयी है।
सूरज पंचोली को अदालत ने कहा है कि वो अपना पासपोर्ट कोर्ट को सौंप दें और हर दूसरे दिन जूहू पुलिस चौकी में पेश होने के आदेश दिया है। अदालत ने साथ ही ये भी कहा कि जो लैटर जिया खान के घर से मिला था उसे सुसाईड लैटर नहीं माना जा सकता है। क्योंकि उसपर किसी का नाम या कोई डेट नहीं पड़ी है। आइये जानते हैं कि लोगो का क्या कहना है सूरज पंचोली और जिया खान को लेकर।


Click it and Unblock the Notifications