''मैं बॉलीवुड का दूसरा सलमान खान नहीं बनना चाहता''
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' रिलीज हो चुकी है। बहरहाल, फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल तो अभी नहीं बताया जा सकता। लेकिन हां न्यूकमर्स सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को तारीफें मिलनी शुरू हो चुकी है।
फिल्म 'हीरो' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक बार सलमान खान ने बयान दिया था कि 'मुझे लगता है सूरज पंचोली बॉलीवुड में मेरी जगह लेगा। बहरहाल, जब सूरज से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि, इंडस्ट्री में कोई भी सलमान खान की जगह नहीं ले सकता। और मैं भी सलमान नहीं बनना चाहता है। मैं चाहता हूं कि लोग सूरज पंचोली को जानें और उसे पसंद करें।
खैर, यहां जानें सूरज पंचोली और सलमान खान में क्या है कॉमन-


Click it and Unblock the Notifications


