POSTER ALERT: अथिया और सूरज का हीरो रोमांस, सलमान ने किया रिलीज़
सलमान खान और सुभाष घई द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरो' का नया पोस्टर जारी हो गया है। सलमान खान ने खुद ट्विटर के जरिए यह पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी नजर आ रहे हैं। सलमान ने ट्वीट किया कि 11 सितंबर के लिए तैयार रहिएगा। नए पोस्टर में हालांकि कुछ भी नया नज़र नहीं आ रहा। सब कुछ वैसा ही जैसा कि बाकी दोनों पोस्टर में।
[DEBUT: सलमान के 'बच्चे' दे पाएंगे अजय, आमिर और टाईगर को टक्कर!]
अब तक फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं और सबमें सूरज और अथिया के लुक सेम हैं। हालांकि फिल्म के दो गाने रिलीज़ हुए और डांस का लेजेंड में तो सूरज और अथिया दोनों ही कमाल लग रहे हैं। इसलिए पोस्टर को माफी दी जा सकती है। आप भी 11 सितंबर के लिए तैयार रहिए।


Click it and Unblock the Notifications


