सोनू सूद का मैनेजर बन मजदूरों से की जा रही है ठगी- स्क्रीन शॉट्स साझा कर अभिनेता ने दी चेतावनी
अभिनेता सोनू सूद किस तरह से प्रवासी मजदूरों के लिए एक मसीहा की तरह सामने आए हैं और यही कारण है कि लोगों की नजरों में उनकी इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो इंसानियत को शर्मसार करने वाली है क्योंकि कुछ ऐसे भी फ्रॉड लोग है जो उनके नाम पर वसूली कर रहे हैं। जी हां कुछ लोग सोनू सूद के नाम पर प्रवासी मजदूरों से वसूली कर रहे हैं और इसका खुलासा खुद अभिनेता ने ट्वीट करते हुए किया है।
सोनू सूद ने कुछ व्हाट्सएप की स्क्रीन शॉट्स को साझा करते हुए लिखा है.. "दोस्तों, कुछ लोग आपकी ज़रूरत का फ़ायदा उठाने के लिए आपसे सम्पर्क करेंगे। जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।"
'रिंकिया के पापा' गाने से छा जाने वाले धनंजय मिश्रा का निधन- शोक में भोजपुरी इंडस्ट्री


Click it and Unblock the Notifications