'रिंकिया के पापा' गाने से छा जाने वाले धनंजय मिश्रा का निधन- शोक में भोजपुरी इंडस्ट्री
भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के साल 2020 काफी बुरा साबित होता चला जा रहा है और आए दिन किसी ना किसी की मौत की खबर आती रहती हैं। इस समय खबर आ रही भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है। खबर है कि आज सुबह 7 बजे उनका देहांत हो गया था। गौरतलब है कि उन्होने कई गानों में शानदार म्यूजिक दिया है लेकिन भोजपूरी गाना रिंकिया के पापा से उनको काफी ज्यादा शोहरत मिली थी और आज लोग उनको उस गाने से याद करते हैं।
बता दें कि धनंजय यूपी के गाजीपुर के निवासी थे। उनके देहांत के बाद कई लोग घर पर इकट्ठा हैं और मिली जानकारी के मुताबिक मीरा रोड पर उनको अतिंम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि उनकी मौत किस कारण हुई है इस बात को लेकर पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पता चला था कि उनके नाक और मुंह से खून आने लगा था जिसके बाद उनका देहांत हो गया।
ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया से वायरल हुई तो भोजपुरी सितारे उनके घर पहुंचे हैं। खबर है कि वहां खेसारी लाल यादव पहुंचे वहीं काजल राघवानी, रवि किशन और धनंजय के करीबी संजय भूषण पटियाला भी मौजूद हैं। धनंजय का नाम आपको कई भोजपुरी गानों के दौरान सुनाई दे जाएगा।
ऐसा माना जाता है कि धनंजय को बनाने में मनोज तिवारी काफी बड़ा हाथ रहा है। धनंजय ने बॉलीवुड लेकर भोजपुरी सिनेमा तक कई धमाकेदार गाने गाए हैं और लोगों को अपनी धुन पर नचाया है।


Click it and Unblock the Notifications











