NEET- JEE एग्जाम टालने के समर्थन में उतरे सोनू सूद, सरकार से की खास अपील
कोरोना वायरस की महामारी के बीच देश में एनईईटी और जेईई परीक्षा हो चुकी है। ऐसे में लाखों छात्र परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर देश के कई राजनेताओं ने भी केंद्र सरकार से अपील की है। वहीं, अब अभिनेता सोनू सूद भी इस मुहिम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए एग्जाम पोस्टपोन किए जाएं।
कोरोना काल में सोनू सूद लगातार छात्रों, प्रवासी मजदूरों, बेरोजगारों की मदद के लिए आगे आते दिखे हैं। हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने अपने घरों तक पहुंचने में मदद देने के बाद सोनू सूद ने लाखों लोगों को नौकरी देने की जिम्मेदारी भी निभाई है।

वहीं, अब वो छात्रों का समर्थन करने नजर आ रहे हैं। सोनू सूद ने लिखा, 'मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि देश में कोविड-19 के माहौल को देखते हुए नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए। हमें काफी सावधानी बरतनी चाहिए और छात्रों की जिंदगी के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए।'
सलमान खान की डेब्यू एक्ट्रेस- हिट फिल्में, लेकिन सिर्फ 4 सालों का रहा करियर, अचानक हुईं गुमनाम


Click it and Unblock the Notifications