..................... सलमान खान ने रेनू आर्या के साथ किया था डेब्यू, जिनका करियर काफी छोटा रहा | Salman Khan debut film actress Renu Arya, who disappeared after few films - Hindi Filmibeat

सलमान खान की डेब्यू एक्ट्रेस- हिट फिल्में, लेकिन सिर्फ 4 सालों का रहा करियर, अचानक हुईं गुमनाम

26 अगस्त 1988 को रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के साथ सलमान खान ने ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री रेनू आर्या ने भी डेब्यू किया था। फिल्म में सलमान और रेनू की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म भी हिट रही थी। लेकिन रेनू का बॉलीवुड करियर काफी छोटा रहा। इक्की दुक्की फिल्में करते करते अचानक ही रेनू आर्या बॉलीवुड से निकल गुमनाम हो गईं।

जे के बिहारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा, फारूक शेख, बिंदू, कादर सिंह, सलमान खान और रेनू आर्या नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म में सलमान की ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन उन्हें अपनी अगली फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली, जो कि ब्लॉकबस्टर रही।

Renu Arya

वहीं, रेनू का करियर धीमा ही रहा। बीवी हो तो ऐसी के बाद उन्हें श्रीदेवी और ऋषि कपूर की फिल्म 'चांदनी' में भी मौका मिला। फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन रेनू का करियर सेकेंड लीड एक्ट्रेस से आगे नहीं बढ़ पाया। और जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया।

सलमान खान के 32 साल: 3900 करोड़ कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जबरदस्त रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X