सलमान खान के 32 साल: 3900 करोड़ कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जबरदस्त रिकॉर्ड
कई लोग सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' को सलमान खान की डेब्यू फिल्म मानते हैं। लेकिन 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से पहले सलमान खान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बतौर सर्पोटिंग एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। आज सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 32 साल पूरे हो चुके हैं।
कोई शक नहीं कि 32 सालों में सलमान खान ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो शायद ही कोई बॉलीवुड एक्टर बना सके।अपनी हर फिल्म के साथ सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किये हैं। सलमान ने बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शानदार कमाई से साबित कर दिया है कि वो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी दबंग हैं।

पिछले 10 सालों में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाकेदार जलवा दिखाया है। वह फिलहाल रूकता नहीं दिख रहा। सुपरस्टार के पास फिल्मों की लाइन लगी है। देखा जाए तो साल 2021 तक सलमान खान बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों में दिखने वाले हैं।
6 महीनों में बॉलीवुड को कई हजार करोड़ का नुकसान- कोरोना वायरस और सुशांत केस का दिखा असर!


Click it and Unblock the Notifications











