कोरोना पॉजिटिव हुए 'मसीहा' सोनू सूद, खुद को किया होम क्वारंटीन- पिछले हफ्ते ली थी कोविड वैक्सीन की पहली डोज़

कोरोना की दूसरी लहर का कहर चारों ओर देखने को मिल रहा है। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई कलाकार इसके चपेट में आ चुके हैं, वहीं अब अभिनेता सोनू सूद भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोनू ने कुछ ही दिनों पहले वैक्सीन की पहली डोज़ ली थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

सोनू सूद ने ट्विट करते हुए लिखा, "कोविड- पॉजिटिव.. मूड और जोश- सुपर पॉजिटिव..मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूं। लेकिन चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है। याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।"

Sonu Sood

कोरोना के दौरान पिछले एक साल से सोनू सूद जरूरतमंदों के मसीहा बनकर उभरे हैं। हजारों प्रवासी मजदूरों को वापस अपने शहर पहुंचाने की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा व्यवस्थता, बेरोजगारी, स्थास्थ्य व्यवस्था.. हर तरह की समस्या को हल करने का प्रयास सोनू सूद करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री से कर्फ्यू में मांगी राहत- हो रहा है करोड़ों का नुकसान, लाखों वर्कर मुश्किल में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X