..................... फिल्म समितियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से लॉकडाउन में पोस्ट प्रोडक्शन कामों की मांगी छूट | Film bodies requests CM Uddhav Thackeray, to allow pre and post production of films during 15 day curfew - Hindi Filmibeat

फिल्म इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री से कर्फ्यू में मांगी राहत- हो रहा है करोड़ों का नुकसान, लाखों वर्कर मुश्किल में

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में 15 दिनों का लॉकडाउन दिया गया है। इस फिल्म फिल्म, सीरियल और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी रोक है। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बार फिर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लिहाजा, अब मनोरंजन उद्योग की समन्वय समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान प्री और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम चालू रखने की अनुमति मांगी है।

मीडिया और मनोरंजन उद्योग की समन्वय समिति, जिसमें IMPPA, IFTDA, FWICE और CINTAA जैसे फिल्म निकाय शामिल हैं, सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 15 दिनों के कर्फ्यू के दौरान उनके सीमित स्तर पर काम करने की अनुमति दी जाए।

film industry

इस पत्र में आग्रह किया गया है कि बंद वातावरण में पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को करने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि प्रसारण के लिए कंटेंट को एडिट किया जा सके। बता दें, इस लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

'दोस्ताना 2'- कार्तिक आर्यन को बाहर निकालने से करण जौहर को 20 करोड़ का बड़ा नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X