'दोस्ताना 2'- कार्तिक आर्यन को बाहर निकालने से करण जौहर को 20 करोड़ का बड़ा नुकसान
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को बाहर निकाल दिया गया है। इसे लेकर करण जौहर ने आधिकारिक बयान भी रिलीज कर दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "प्रोफेशनल परिस्थितियों के कारण, हम Collin D'Cunha के निर्देशन में बन रही फिल्म दोस्ताना 2 की री-कास्टिंग करेंगे। ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें.."
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो धर्मा ने कार्तिक को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस अब कार्तिक के साथ भविष्य में कभी काम नहीं करेगी। कार्तिक के अनप्रोफेशनल रवैये से परेशान होकर निर्माता- निर्देशक ने यह कदम उठाया है।

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक को रिप्लेस करने से प्रोडक्शन हाउस को 20 करोड़ तक का नुकसान हुआ है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी थी और टीम ने कार्तिक के साथ 24 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली थी। अब जबकि नई कास्टिंग की जा रही है, फिल्म की पूरी शूटिंग दोबारा की जाएगी। लिहाजा, प्रोडक्शन टीम को पूरे 20 करोड़ तक का नुकसान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











